June 13, 2021

तूने मुझको अपना दीवाना बनाया ही नहीं

तूने मुझको अपना दीवाना बनाया ही नहीं 

कब क्या हो गया ये मेरी समझ आया ही नहीं 

मेरी आँखों में तुझे  ताउम्र को बस जाना था 

लेकिन भूले से कभी ख्वाबों में आया भी नहीं 

तू मेरे संग था, है और रहेगा सदा 

न छुपाया कभी तो तूने जताया भी नहीं

रतीश 

१३ जून

बिलासपुर 

 


 

 

 

© Ratish

13th June 

Bilaspur 

#कविता #काव्य #Poetry #Shayari #शायरी #Poem

No comments: