April 30, 2025

हर रोज़ बदलता हूंँ

कुछ रोज़ पुराने अखबारों सा
रद्दी में पड़ा रहता हूंँ
कभी आनेवाले पल के लिए
कतारों में खड़ा रहता हूंँ

हर रोज़ बदलता हूंँ लेकिन
खुद को वहीं कहता हूंँ
अपनी यादों, इरादों के संग
पुराने घर में ही रहता हूंँ

रतीश
30-Apr

© Ratish
#हिंदीpoetry #हिन्दी #poem #kavita #कविता #poetry #काव्य #शायरी #शेर #shayari #sher


April 16, 2025

कोई मलाल मत रखना

मेरे जैसा तुम अपना हाल मत रखना
दिल में अपने कोई मलाल मत रखना
रखना सब संजोए जो भी होकर गुजरा
जो नहीं हुआ उसका ख्याल मत रखना

रतीश
16 Apr


© Ratish



#हिंदीpoetry #हिन्दी #poem #kavita #कविता #poetry #काव्य #शायरी #शेर #shayari #sher

April 12, 2025

Hindi Poem मुस्काए हुए हैं

माना तेरे नूर से रौशन नहीं हम
अंधेरे भी तुमसे ही छाए हुए हैं
दुनिया में बहुत कुछ है लेकिन
ध्यान अंदर अपने लगाए हुए हैं

बाजा़र में दाम लगा है सबका
झोला हम भी लटकाए हुए हैं
वक्त की चाल में देख अपनी हालत
हालात खयालात पे मुस्काए हुए हैं
रतीश
12 Apr


© Ratish


 #हिंदीpoetry #हिन्दी #poem #kavita #कविता #poetry #काव्य

April 05, 2025

When will we live

We are no longer young
We are not yet too old
We don't like to do
What we have been told
We have lost our innocent smile
Too much has passed in front of our eyes
Triumph, passion, power, purpose, love and grief
Are precious colored candies
we run after in misbelief
Time is constantly fleeting ahead and away
When will we live, rejoice, find our true way

Ratish
5 Apr
Bilaspur 
© Ratish

#poem #poetry #verses

April 02, 2025

तुम पूर्व स्वर्ण रश्मि

तुम पूर्व स्वर्ण रश्मि सम प्रखर
मैं मेघाच्छादित घनश्याम प्रिये
तुम चंदन का तरुण तरुवर
मैं उसपे लिपटा नाग प्रिये
तुम अलकनन्दा का शीतल जल
मैं प्रचण्ड दावानल की आग प्रिये
तुम जीवन का सुखमय पल
मै रुधिर की रिसती धार प्रिये
तुम आज मेरा, तुम बीता कल
तुम कल होने वाला प्यार प्रिये
बस डरता हूंँ कुछ कहने से
कहीं दो ना तुम दुत्कार प्रिये

रतीश
1 Apr
Bilaspur

 #हिंदीpoetry #हिन्दी #poem #kavita #कविता #poetry #काव्य

© Ratish

March 08, 2025

On Women's Day

What can we even say
You enrich our lives everyday
Expectations from you
are unreasonable, unfair
Yet you ace them
everytime with a flair
Don't ever doubt or dispair
It's you who sustain everything everywhere
Ratish
8 Mar 25 

© Ratish

March 02, 2025

Forgive my indescretions

I am inclined yet
reluctant to reach out
To honour your choice
of maintaining distance
and staying away from the crowd
Please forgive my indescretions 
when I seek opportunities 
of throwing pebbles in zest
In a placid lake as a test
To see momentry ripples
That dance uninhibited  
Reminding me of waves
Of a gushing river
You once were
And who now prefers
Her oceanic solitude

2 Mar 25
Ratish
Bilaspur 

© Ratish

February 18, 2025

सुपुर्देखाक

तेरी गली में आए भी 
दीदार भी हुआ 
गोया कुछ ऐसा खो गया
कि कुछ भी नहीं रहा 

इक आखरी दीदार भी
करके आ गए
मिट्टी को सुपुर्देखाक 
करके आ गए

© Ratish
18 Feb 25

February 10, 2025

पूछ मत

तुम्हें क्या मिला मुझे क्या पता
मुझे क्या मिला ये पूछ मत
मैं चिराग सा अब भी जल रहा
तेरी नज़र का असर पूछ मत

© Ratish
10 Feb 25

जाने क्यों दे दिये तुमने

जाने क्यों दे दिये तुमने
अपने कुछ पल
वो हसी, वो यादें
वो बेपरवाह अदाएं
वो‌ बातें, वो नसीहतें
वो अपनेपन का एहसास
जाने क्यों दे दिये तुमने...
इनके लायक मैं कभी था ही नहीं

© Ratish
10 Feb 25

January 22, 2025

Couplets पीछे पड़े सराब के

ख़्वाबों के पर लगे
हमें उड़ाकर ले गए
धरती पे खड़े सोचते
कि वो दिन किधर गए

पीछे पड़े सराब के
अमृत रखे रखे
हाँथों मे रेत पकड़े
धरती पे खड़े खड़े

सराब = mirage

रतीश
22-Jan-25
Bilaspur

© Ratish
#couplets #शेर  #शायरी  #poetry #हिन्दी #poem #kavita #कविता #poetry #काव्य 

Couplets नुमायाँ

आसां तो नहीं होता है
मुश्किल भी नहीं होता
आंँखों में ख़्वाब का रहना
जो मुकम्मल नहीं होता

जब कुछ नहीं होता है
तब तू ही तो है रहता
लेकिन मेरे वजूद तलक
तू नुमायाँ नहीं होता

नुमायाँ = ज़ाहिर, व्यक्त, प्रत्यक्ष, राज़ खुल जाना

रतीश
21 Jan 25
Bilaspur
© Ratish

#couplets #शेर  #शायरी  #poetry #हिन्दी #poem #kavita #कविता #poetry #काव्य 

January 21, 2025

Couplets ख़यालात

मेरे ख़यालात सिर्फ सोच है हकीकत तो नहीं
जहाँ कभी कुछ देखा था वहांँ कुछ भी नहीं
थी फिक्र के आसमां न गिरा हो तुम पर
है शुक्र लेकिन कभी ऐसा हुआ ही नहीं

रतीश
Bilaspur
20 Jan 25

© Ratish

#couplets #शेर  #शायरी  #poetry #हिन्दी #poem #kavita #कविता #poetry #काव्य 

January 19, 2025

Couplets रिश्ते

बचाने के लिए सड़ जाने दें
या बनाने के लिए बिगड़ जाने दें
रिश्ते भी मांगते हैं पोषण तोषण
क्यों इन्हें वक्त के हाथों चढ़ जाने दें

रतीश
19 Jan 25
On train 

© Ratish

#couplets #शेर  #शायरी  #poetry #हिन्दी #poem #kavita #कविता #poetry #काव्य 

January 14, 2025

Poem मकर संक्रान्ति

मकर संक्रान्ति विषेश 

पतंग, खिचड़ी तिल और गुड़
ओस-शीत मे घिरी थी प्रकृति 
माघ मास का सूर्य मकर में
उत्तरायण प्रवेश की पुनरावृत्ति

रतीश
Pune 
14-Jan-25

© Ratish

#मकर #संक्रान्ति #couplets #शेर  #शायरी  #poetry #हिन्दी #poem #kavita #कविता #poetry #काव्य