June 27, 2021

नर्म बूंदें

नर्म बूंदें

 
हम जब तपते हैं झुलस जाते है
दूर बादल बनते हैं खिचें आते है
हैं नर्म बूंदें बारिश की बडी़
पिछले मौसम भूल जाते है

मेरी सोहबत का है ये असर
आँखों का पानी हो जाए शरर* (*चिंगारी)
तेरी इनायत का राज़ तू जाने
नर्म बूंदें जो बरसे मुझ पर
 
27 जून
रतीश
बिलासपुर

 

 #Poetry #Poem #shayri #couplets #कविता #काव्य #शायरी

 

© Ratish

June 16, 2021

जाहिर है तेरी हस्ती

खुलने लगी हैं दीवारों की परतें कहीं कहीं
दिखने लगी हैं पुरानी रंगों-रंगत कहीं कहीं
 
जाने कितने लिबास तूने पहन रक्खे हैं
जाहिर है तेरी हस्ती फिर भी कहीं कहीं
 
१६ जून
रतीश
बिलासपुर

 




 

© Ratish

16th June 

Bilaspur 

#कविता #काव्य #शायरी #Poetry #Poem #Shayari

June 13, 2021

तूने मुझको अपना दीवाना बनाया ही नहीं

तूने मुझको अपना दीवाना बनाया ही नहीं 

कब क्या हो गया ये मेरी समझ आया ही नहीं 

मेरी आँखों में तुझे  ताउम्र को बस जाना था 

लेकिन भूले से कभी ख्वाबों में आया भी नहीं 

तू मेरे संग था, है और रहेगा सदा 

न छुपाया कभी तो तूने जताया भी नहीं

रतीश 

१३ जून

बिलासपुर 

 


 

 

 

© Ratish

13th June 

Bilaspur 

#कविता #काव्य #Poetry #Shayari #शायरी #Poem

Kavita, Couplets: पत्ता हूँ I am a leaf

पत्ता हूँ , हवाओं से हिल रहा हूँ मैं 

तुझसे जुड़े बिना खुद सा नहीं हूँ मैं

 

I am a leaf

Can still sway in the wind

Without your association

I cease to be self

 


© Ratish

13th June

Bilaspur

 

#Kavita,  #Shayri #Poetry #Poem

June 12, 2021

Hindi Kavita विस्तार में यह समुद्र है


 

पत्तों पर ठहरी बूंदों से हम हैं
अनित्य, नश्वर यह जीवन है
 
स्वच्छंदता  का सतत भ्रम है
मृगमरीचिका है,  दिवास्वप्न है
 
बूदें परिधि में क्षूद्र हैं
विस्तार में यह समुद्र है
 

 © Ratish

12 जून 

बिलासपुर

 

#कविता #kavita #Poem #Poetry

May 14, 2021

Couplets फलक का चाँद लेकिन हमेशा मेरा था

पैरों तले जमीं कभी अजनबी भी थी
फलक का चाँद लेकिन हमेशा मेरा था 
एकटक देख लेते निगाह भर के उसे
जैसे मेरी यादों में रौशन चेहरा तेरा था
रतीश

© Ratish
14 May 2021
Bilaspur

April 17, 2021

Readings #Sanskrit Nasadiya Sukta Hymn of Creation #नासदीय सूक्त #ऋग्वेद

नासदीय सूक्त (ऋग्वेद )

नासदासीन नो सदासीत तदानीं नासीद रजो नो वयोमापरो यत |
किमावरीवः कुह कस्य शर्मन्नम्भः किमासीद गहनं गभीरम ||
 
न मर्त्युरासीदम्र्तं न तर्हि न रात्र्या अह्न आसीत्प्रकेतः |
आनीदवातं सवधया तदेकं तस्माद्धान्यन न परः किं चनास ||
 
तम आसीत तमसा गूळमग्रे.अप्रकेतं सलिलं सर्वमािदम |
तुछ्येनाभ्वपिहितं यदासीत तपसस्तन्महिनाजायतैकम ||
 
कामस्तदग्रे समवर्तताधि मनसो रेतः परथमं यदासीत |
सतो बन्धुमसति निरविन्दन हर्दि परतीष्याकवयो मनीषा ||
 
तिरश्चीनो विततो रश्मिरेषामधः सविदासी.अ.अ.अत |
रेतोधाासन महिमान आसन सवधा अवस्तात परयतिः परस्तात ||
 
को अद्धा वेद क इह पर वोचत कुत आजाता कुत इयंविस्र्ष्टिः |
अर्वाग देवा अस्य विसर्जनेनाथा को वेद यताबभूव ||
 
इयं विस्र्ष्टिर्यत आबभूव यदि वा दधे यदि वा न |
यो अस्याध्यक्षः परमे वयोमन सो अङग वेद यदि वा नवेद |
 
Then there was neither non-existence nor existence, Then there was neither space, nor the sky beyond. What covered it? Where was it? What sheltered it? Was there water, in depths unfathomed? 
 
Then there was neither death nor immortality Nor was there then the division between night and day. That One breathed, breathlessly and self-sustaining. There was that One then, and there was no other.
 
In the beginning there was only darkness, veiled in darkness, In profound darkness, a water without light. All that existed then was void and formless. That One arose at last, born of the power of heat. 
 
In the beginning arose desire, That primal seed, born of the mind. The sages who searched their hearts with , Discovered the link of the existent to the non-existent. 
 
And they stretched their cord of vision across the void, What was above? What was below? Then seeds were sown and mighty power arose, Below was strength, Above was impulse. 
 
Who really knows? And who can say? Whence did it all come? And how did creation happen? The gods themselves are later than creation, So who knows truly whence this great creation sprang?
 
Who knows whence this creation had its origin? He, whether He fashioned it or whether He did not, He, who surveys it all from the highest heaven, He knows—or maybe even He does not know.
 
Rig #Veda Book 10 Hymn 129
Nasadiya Sukta

February 20, 2021

Readings: #Sanskrit # तस्य भासा सर्वमिदं विभाति by this light alone everything appears

 
भाति न चन्द्रतारकं नेमा विद्युतो भान्ति कुतोऽयमग्निः।
तमेव भान्तमनुभाति सर्वं तस्य भासा सर्वमिदं विभाति ॥ 2.11 #मुण्डकोपनिषद्
 
उसके प्रकाश में  ही सब कुछ भासित होता है , वह एक (प्रकाश) ही सभी में दैदीप्यमान है।  सूर्य, चंद्रमा, तारे, बिजली या यह अग्नि उसे कैसे प्रकाशित कर सकती है ?

Everything is illuminated in that light, by this light alone everything (reality/forms) appears. Sun, Moon, Stars, Lightning or this fire can not illuminate it by their own light. 

#Mundaka #Upanishad
॥ 2.11

In Kashmir Shaivaism Ultimate reality has two dimensions Prakasha (प्रकाश / Light /Shiva) and Vimsarsha (विमर्श / Shakti/Svatantraya)


 

#Paratrimsika  #परात्रिंशिका

February 13, 2021

Hindi Poem: आ ले भी ले जो है तेरा

माँगा भी क्या 
जो हक है तेरा
आ ले भी ले
जो है तेरा

तू जो है तो
है सब कुछ सही
तेरे सिवा
क्या है मेरा

आ बैठ जा
फिर दरमियाँ
सुन ले फिर से 
खामोशीयाँ

सासों की लय
फिर मद्धम चले
घुलने लगें फिर ये
दूरियाँँ

तुम से ही है
सब कुछ मेरा
आ ले भी ले
जो है तेरा

© Ratish
पूना 
13th Feb 2021

December 28, 2020

Hindi Poem Indrajeet इन्द्रजीत Part 2

इंद्रजीत (भाग २)

Link to first part 

 

आख्यान ने लिया यहाँ विराम 

प्रत्यक्ष शिथिल ह्रदय में जीवंत राम 

इंद्रजीत ने किया दिव्यायुध का संचार 

पराजय भी धर्म हेतु शिरोधार्य 


नियति नियम स्वातन्त्र्य विवेक 

निज जीवन मे रण मे है एक 

मर्यादापुरुषोत्तम रणकर्कश राम 

निस्तेज निष्प्राण निरीह स्वयं पूर्णकाम 

 

हा धिक्! जीवन यह कलंक सम

आक्रोश अधिक और शौर्य कम 

जाने क्या अब करें  उपाय 

रघुकुलदीपक कैसे वापस आए 

 

हनुमंत सुग्रीव अंगद जामवंत 

कर्म भक्ति ज्ञान का भी है अंत

जानकीवल्लभ ही हैं तारणहार

जानकी का श्रद्धा विश्वास अनंत 

 

दूरस्त तार्क्ष्य थे ध्यानमग्न 

फिर नाग बन रहे धर्मविघ्न 

माता की परवशता गत काल

नाग ही थे श्वेताश्व के काले बाल 

 

गरुण पक्षीप्रवर विनतासुत 

इंद्रजयी बल बुद्धि विद्या युक्त 

पौरुष से विजित किया देवामृत 

जननी को करने बन्धमुक्त

 

है  विषम स्तिथि या है स्वांग 

रहें तटस्थ या करें मर्यादा भंग 

नागान्तक ने किया गहन मनन   

हरि स्मरण कर उड़ चले गगन 


महावेग विहगपति व्योममार्ग 

क्षण में ध्वंसित था नागपाश 

रामानुज-राम की विमुक्ति 

गरुड़ बने संभावना से नियति 


मेघनाद सशंक भयाक्रांत

क्यों प्राणान्तक रिक्त प्रहार 

कर्मों से तप क्या हुआ ह्रास 

क्यों  तेजहीन हैं देवास्त्र 

 

शस्त्राभ्यास माया बल 

एक एक कर सब निष्फल 

अमोघास्त्र का नहीं प्रतिकार

कैसे धनुर्धारी कैसे संस्कार

 

सृष्टि का संतुलन नियम

नाग-नागान्तक भी है युग्म

वयं रक्षामः राक्षस संस्कृति 

पतन के ओर पुनरावृत्ति 

 

कैसे कोई नर भालू वानर 

सेना लंका तक ले आये 

क्यों युद्ध की सोची होगी 

जब देव भी हमसे थर्राए 


शिव-पार्वती के संग कैलाश उठाया अपने बाहुबल पर 

क्यों पिनाक पर प्रत्यंचा नहीं चढ़ा पाए उनके सक्षम कर 

सीता का पौरुष से वरण न हुआ जब बीच स्वयंवर 

कैसे बलवश वैदेही को लाये तब निर्जन में छलकर

 

माल्यवान विभीषण कुम्भकर्ण मात 

मंत्रणा नहीं किसी की आत्मसात

राक्षसकुल के अपकर्म संचित 

हव्य शमित धर्मानल भक्षित 


रण में बहे रुधिर स्वेद 

ऐसे में संयम विवेक 

नियति पर छोड़ा निर्णय

शक्तिधर का शक्ति एक्य

 

सीता शक्ति का साक्ष्य प्रमाण 

पुनर्जीवित हुए रघुनाथ राम 

निकुम्बिके! तुमसे मैं रक्षित 

कब तक रहूंगा मैं अविजित

 

स्वातन्त्र्य विवेक नियति नियम 

निज जीवन मे रण मे है सम 

रावनसुत का लंका को प्रण

अंतिम श्वास तक हो दुर्धर रण   

 

© Ratish

Pune Dec 2020

November 21, 2020

Hindi Poem - सांसें आग सी बना लो

बिन कुछ किये भी 

    धूल जमती रहती है 

सासें भी लय के बीच 

     थमती रहती है 

करते हैं हम जो जमा 

    ये कपड़े  लत्ते सब 

बनेंगे ये कूड़ा कर्कट 

    ये पोथी पत्रे  सब 

न जाने कौन कहाँ से

    आया है क्यों हमारे पास 

न जाने कब तक रहेगा 

    ये सब हमारे पास 

हो सके तो भुला दो 

    ये धूल, मिट्टी, मल 

सांसें आग सी बना लो 

    जीवंत, निश्चल, कांत

© Ratish

पूना 

17th Nov 2020

#HindiPoetry #हिंदी #कविता

November 01, 2020

Couplets उसने मुझमें कभी कोई कमीं नहीं देखी

न धुआं देखा है न रौशनी कभी देखी
कैसे रिंद हो जिसनें मयकशी नहीं देखी
ये कैसा इल्म है जो दायरे में ही रखे
किताबी लकीरों ने कभी जिंदगी नहीं देखी

जिसका दीवाना कहलाने का तुझे गुरुर है
जिसकी गुस्ताखी मेंं तुझे कुछ गवारा नहीं
मुझे खुद सा मानता है वो यार मेरा
उसने मुझमें कभी कोई कमीं नहीं देखी

तेरे खयाल, सोहबत और कमी
के बिना धडकनेंं भी बजती नहीं
जाने क्या खलल है मेरी निगाहों मेंं
हर बुत मेंं तेरी रौशनी नहीं देखी

रतीश
पूना
31 Oct 2020

© Ratish

October 24, 2020

Devi Strotra Abhinavagupta देवी स्त्रोत : अभिनवगुप्त तव च काचन न स्तुतिरम्बिके!

देवी स्त्रोत

तव च काचन न स्तुतिरम्बिके!
सकलशब्दमयी किल ते तनुः ।
निखिलमूर्तिषु मे भवदन्वयो
मनसिजासु बहिष्प्रसरासु च ॥

इति विचिन्त्य शिवे शमिताशिवे
जगति जातमयत्नवशादिदम् ।
स्तुतिजपार्चनचिन्तनवर्जिता
न खलु काचन कालकलापि मे ॥

अभिनवगुप्त 

अम्बिके! क्या तुम्हारी स्तुति है और क्या नहीं है? जब तुम निश्चय ही समस्त शब्दों को अपने देह में धारण करने वाली हो  (अर्थात सब कुछ तुम्हारी स्तुति ही है)। सभी भिन्न रूपों में भी आप ही अन्वय रूप से स्थित हैं । मन में स्थित एवं बहार प्रसार करने वाले समस्त विचारों में आप ही हो। 

हे देवी! गहन विचार और उसके निवारण के बाद यह ज्ञात हुआ कि इस जगत की उत्पत्ति अयत्नवश है। क्या आपकी स्तुति, जप, अर्चना एवं चिंतन किये बिना भी मैं हर क्षण निश्चय ही आपकी ही स्तुति में लीन नहीं हूँ?   (अर्थात मेरे समस्त कार्यकलाप तुम्हारी स्तुति ही है)

 Ambike! what is and what is not your praise when all the forms for words surely reside in your universal body. In all the forms I can only see your presence and you are in every resting and wandering thoughts. 

I have deeply contemplated and then concluded that this world is created spontaneously. And without external forms of adulation (  Stuti, Japa, Archana, Chintan) I am constantly immersed in your praise.

Link Below - Explanation by Swami Laxman Joo of the above verse and its transcript

Transcript: https://www.lakshmanjooacademy.org/devi-stotra-by-abhinavagupta/



 

October 04, 2020

Poem स्व स्थित जगत समक्ष

उथले शब्दों के समक्ष

स्थिर हूँ ,मौन हूँ 

 निःशब्द कभी वाचाल 

स्पंद नाद गूँज हूँ 

पांडित्य के लिए 

निज अनुभूति हूँ 

कला काल को लांघती 

रसपूर्ण रीति हूँ 

कर्त्तव्य कार्य सहज दक्ष 

रूचि राग सकल पक्ष 

आनासक्ति भोग सतत सम

 स्व स्थित जगत समक्ष

पूना 

4th October 2020

© Ratish

August 16, 2020

Readings: Siddhartha

The Son Of The Brahman

For whom else were offerings to be made, who else was to be worshipped but Him, the only one, the Atman? 

“Your soul is the whole world”,

“Truly, the name of the Brahman is satyam


With The Samanas

“What is meditation? What is leaving one’s body? What is fasting? What is holding one’s breath? It is fleeing from the self, it is a short escape of the agony of being a self, it is a short numbing of the senses against the pain and the pointlessness of life. 
 
We find comfort, we find numbness, we learn feats, to deceive others. But the most important thing, the path of paths, we will not find.”

It took me a long time and am not finished learning this yet, oh Govinda: that there is nothing to be learned! There is indeed no such thing, so I believe, as what we refer to as ‘learning’. There is, oh my friend, just one knowledge, this is everywhere, this is Atman, this is within me and within you and within every creature. And so I’m starting to believe that this knowledge has no worser enemy than the desire to know it, than learning.” 
 
Gotama

You have found salvation from death. It has come to you in the course of your own search, on your own path, through thoughts, through meditation, through realizations, through enlightenment. It has not come to you by means of teachings! And – thus is my thought, oh exalted one, – nobody will obtain salvation by means of teachings! You will not be able to convey and say to anybody, oh venerable one, in words and through teachings what has happened to you in the hour of enlightenment! 
 
Awakening

I was afraid of myself, I was fleeing from myself! I searched Atman, I searched Brahman, I was willing to dissect my self and peel off all of its layers, to find the core of all peels in its unknown interior, the Atman, life, the divine part,

The purpose and the essential properties were not somewhere behind the things, they were in them, in everything.
 
Kamala

It is true that he had already known for a long time that his self was Atman, in its essence bearing the same eternal characteristics as Brahman. But never, he had really found this self, because he had wanted to capture it in the net of thought. With the body definitely not being the self, and not the spectacle of the senses, so it also was not the thought, not the rational mind, not the learned wisdom, not the learned ability to draw conclusions and to develop previous thoughts in to new ones. 
 
Siddhartha does nothing, he waits, he thinks, he fasts, but he passes through the things of the world like a rock through water, without doing anything, without stirring; he is drawn, he lets himself fall.
 


The Ferryman

Nothing was, nothing will be; everything is, everything has existence and is present.”
 
Om 
 
Slowly blossomed, slowly ripened in Siddhartha the realisation, the knowledge, what wisdom actually was, what the goal of his long search was. It was nothing but a readiness of the soul, an ability, a secret art, to think every moment, while living his life, the thought of oneness, to be able to feel and inhale the oneness. 
 
Govinda

“When someone is searching,” said Siddhartha, “then it might easily happen that the only thing his eyes still see is that what he searches for, that he is unable to find anything, to let anything enter his mind, because he always thinks of nothing but the object of his search, because he has a goal, because he is obsessed by the goal. Searching means: having a goal. But finding means: being free, being open, having no goal.

Knowledge can be conveyed, but not wisdom. It can be found, it can be lived, it is possible to be carried by it, miracles can be performed with it, but it cannot be expressed in words and taught. This was what I, even as a young man, sometimes suspected, what has driven me away from the teachers. I have found a thought, Govinda, which you’ll again regard as a joke or foolishness, but which is my best thought. It says: the opposite of every truth is just as true! That's like this: any truth can be expressed or put into words when it is one-sided. 

Everything is one-sided which can be thought with thoughts and said with words, it’s all one-sided, all just one half, all lacks completeness, roundness, oneness.