प्रतिभा को कर प्रखर
पुरुषार्थ का संचार कर
विवेक, श्रम से सतत्
अवरोध का संहार कर
आरुढ़ हो स्वानंद में
आनंद का संचार कर
इच्छा ज्ञान क्रिया में रहकर
स्वच्छंद सा व्यवहार कर
© Ratish
12th September 2021
Bilaspur
#Poetry #Poem #shayri #couplets #कविता #काव्य #शायरी #kavita #kavya #Hindi #हिन्दी #हिंदी

No comments:
Post a Comment