March 31, 2018

Couplets: ये कैसे रिंद हैं These drunkards

रुख को देखकर अपना नजरिया बदलते हैं
ये कैसे रिंद हैं मदहोशी का जरिया बदलते हैं

Their perception depends on what is convenient  
These drunkards are reckless with their intoxicant 

Pune
March 31st 2018
© Ratish

March 30, 2018

Couplets: हो बाग में While in garden


हो बाग में तो खिलो और महको
कुछ करो एक दिन फना हो जाना है
भूलना खुद को भी आसां है यहाँ
दुश्वार मगर चाहतों को पाना है

While in garden bloom and spread fragrance
You too shall be consumed by time’s fire
It is easy even to forget one self
But it's difficult to attain one’s desire

Pune
30th March 2018
© Ratish

March 29, 2018

Couplets: राह पर पड़े फूलों पे Can’t tread on the flowers

राह पर पड़े फूलों पे भी चल नहीं सकता
जाने किसकी बिखरी हसरत है कुचल नहीं सकता

Can’t tread on the flowers scattered on ground
Don’t know whose unfulfilled aspirations are these

Pune
29 March 2018
© Ratish

March 28, 2018

Couplets: तर्जुबों से अपने From my experiences

तर्जुबों से अपने न कुछ सीख पाया हूँ
साजिशों से उनकी हर बार मात खाया हूँ

From my experiences I haven’t learnt a lesson
I have always lost to your deceptions

Pune
28th March 2018
© Ratish

March 27, 2018

Couplets: जाने कहाँ से From where

मैं कोरे कागज़ पर लकीरें खींच लेता हूँ
जाने कहाँ से इनमें मतलब उतर आते है

I draw lines on blank paper
From where does the meaning descend

Pune 
March 18
© Ratish

March 26, 2018

Couplets: पानी में मैं साँस लेता हूँ under water I breathe

सब लेते हैं जमीं पर पानी में मैं साँस लेता हूँ
जीते हैं वो सतह पर ऊम्र मैं गहरे गुजार देता हूँ
कभी लगे है मुझे मै मछली जैसा हूँ ...

They do above ground while under water I breathe  
They exist on surface and I am found underneath
Sometimes I feel like a fish ...

March 18
Pune

© Ratish

March 25, 2018

Couplets: मैं तड़पता रहता हूँ I suffocate

तुझसे जुदा हो कर मैं तड़पता रहता हूँ
कभी लगे है मुझे मै मछली जैसा हूँ

I seem to suffocate without you
Sometimes I feel like a fish 

Pune
March 18
© Ratish

March 24, 2018

Couplets: कभी लगे है मुझे Sometimes I feel

कभी लगता है एक मछली जैसा हूँ 
तुझमें बह रहा हूँ, तुझमें रह रहा हूँ

At times I feel like a fish
I flow in you, I grow in you




Pune
March 18
© Ratish

March 23, 2018

Couplets: कश्ती पर फिर से मेरा यह सफर शुरू है My voyage has begun anew

कश्ती पर मेरा फिर से सफर शुरू है
इस पार भी तू था उस पार भी तू है
है साथ साथ मेरे तेरी लहरें तेरी हवाऍ
मेरी मंजिलों मे तू है मेरे रास्तों मे तू है

My voyage has begun anew
I feel you here and in distant shores
The waves and wind are yours
My journey and destination is you

Pune
Marh 2018
© Ratish

March 22, 2018

Couplets: तुममें क्या अलग है? what makes you different?

कभी, कहीं, कोई पूछ बैठा
सब जी रहे है तुममें क्या अलग है?
नज़र के आगे हूँ सभी सा 
नज़र के पीछे कुछ और ही हूँ

Someone asked me somewhere - everyone exists what makes you different?
I am like the others in what meets the eyes beyond I am completely different

Pune
March 18
© Ratish

March 21, 2018

Couplets: असल दास्तान The reality

मैं अपनी कहानी में जी रहा हूँ
असल दास्तान कुछ और ही है

I am living in my own story
The reality is something else

Pune
March 18
© Ratish

March 20, 2018

Couplets इश्क तेरा Your love

मैने कुछ भी नहीं किया हासिल
इश्क तेरा भी सौगात ही है

I have not achieved anything
Your love is also a gift to me

Pune
March 18
© Ratish

March 19, 2018

Couplets: रंगत सी है illuminated with your glow

घुल रहा है तेरा रंग दुनिया में
हर तरफ तेरी रंगत सी है

Your colour is blending in the world
And it is illuminated with your glow

March 2018
Pune
© Ratish

March 18, 2018

Couplets: तेरे सोहबत In your company

तेरे सोहबत से है महफिलों के दौर
रौशन ये आलम तेरे करम से है

In your company the festivities flows  
World is radiant with to your grace

Pune
March 18
© Ratish

March 17, 2018

Couplets: संग तेरे With you

बिन तेरे जिंदगी अधूरी थी
संग तेरे ये ख्वाब सी है

Life was incomplete without you
With you it is like a dream

Pune March 18
© Ratish

March 16, 2018

Couplets: तेरे आशिक Your Suitors

तेरे सुर में उलझे साज़ से है
तेरे आशिक भी हमाराज़ से है

Like musicians trying to perfect your harmony
Your suitors are also my confidants

Pune
March 2018
© Ratish

March 15, 2018

Couplets: जो भी खबर है Whatever is known

यूँ तो तेरे राज़ में सब हैं नहीं शामिल
जो भी खबर है तेरी शायद वो हमसे है

Your secrets are not revealed to every one
Whatever is known is probably due to me

Pune March 2018
© Ratish

March 14, 2018

Couplets: दर का तेरे रास्ता Path to your doorway

पूछते आ जाते है मुझ तक तेरा पता
दर का तेरे रास्ता अब मेरे घर से है

They reach me while searching your abode
Path to your doorway is now from my home

Pune
March 18
© Ratish

March 13, 2018

Couplets महबूब की मंजिल beloved’s destination

मुझमें मिल ही जाएगी महबूब की मंजिल
उसकी नज़र का नशा अब मेरी नज़र मे है

My beloved’s destination is in me
Intoxication of her eyes reflect in mine

© Ratish
Pune March 18

March 10, 2018

जिंदगी का पेड़ - Hindi Poem

मेरी जिंदगी का पेड़ है
जड़ों से अपनी जुडा़ हुआ
हवा की मौजों में झूमता
तन्हाँ कहीं पे खडा़ हुआ

न जाने क्यों मैं हूँ यहाँ?
            न जाने कैसे बढ़ गया?
पानी को नीचे खोजता
            कब आसमाँ पे चढ़ गया

कभी ओस में, कभी धूप में
            कभी गिलहरियों की थाप से
कभी पूछता, कभी सोचता
            क्या हो रहा चुप चाप मैं

ये चिड़ियों का धौसले बनाना
            ये मौसमों का आना जाना
आने लगा था समझ कुछ कुछ
            तेरा ये तौर और मेरा मुस्काना

मैं शहद हूँ, कोयल हूँ मैं
            खाद हूँ, मैं ही हूँ आसरा
जिस तरह से मैं तेरा हूँ
            वैसे तू भी है मेरा

रतीश – पूना  March 2018
© Ratish