February 20, 2021

Readings: #Sanskrit # तस्य भासा सर्वमिदं विभाति by this light alone everything appears

 
भाति न चन्द्रतारकं नेमा विद्युतो भान्ति कुतोऽयमग्निः।
तमेव भान्तमनुभाति सर्वं तस्य भासा सर्वमिदं विभाति ॥ 2.11 #मुण्डकोपनिषद्
 
उसके प्रकाश में  ही सब कुछ भासित होता है , वह एक (प्रकाश) ही सभी में दैदीप्यमान है।  सूर्य, चंद्रमा, तारे, बिजली या यह अग्नि उसे कैसे प्रकाशित कर सकती है ?

Everything is illuminated in that light, by this light alone everything (reality/forms) appears. Sun, Moon, Stars, Lightning or this fire can not illuminate it by their own light. 

#Mundaka #Upanishad
॥ 2.11

In Kashmir Shaivaism Ultimate reality has two dimensions Prakasha (प्रकाश / Light /Shiva) and Vimsarsha (विमर्श / Shakti/Svatantraya)


 

#Paratrimsika  #परात्रिंशिका

February 13, 2021

Hindi Poem: आ ले भी ले जो है तेरा

माँगा भी क्या 
जो हक है तेरा
आ ले भी ले
जो है तेरा

तू जो है तो
है सब कुछ सही
तेरे सिवा
क्या है मेरा

आ बैठ जा
फिर दरमियाँ
सुन ले फिर से 
खामोशीयाँ

सासों की लय
फिर मद्धम चले
घुलने लगें फिर ये
दूरियाँँ

तुम से ही है
सब कुछ मेरा
आ ले भी ले
जो है तेरा

© Ratish
पूना 
13th Feb 2021