March 24, 2019

Readings: Mundaka Upnishad: 1.1.6

 Mundaka Upnishad मुण्डक-उपनिषद्

यत्तदद्रेश्यमग्राह्यमगोत्रमवर्णमचक्षुःश्रोत्रं तदपाणिपादम्।
नित्यं विभुं सर्वगतं सुसूक्ष्मं तदव्ययं यद्भूतयोनिं परिपश्यन्ति धीराः।।1.1.6।।

'वह' जो अदृश्य है, अग्राह्य है, सम्बन्धहीन (अगोत्र) है। अवर्ण है, चक्षु तथा श्रोत्र रहित है, जो अपाणिपाद (हाथ-पाँव रहित) है, नित्य है, विभु है, सर्वगत है, सब में ओतप्रोत है, अतिसूक्ष्म है, अव्यय है, जो समस्त प्राणियों की उत्पत्ति का उद्गम-स्थल (योनि) है, ज्ञानीजन (धीर) सर्वत्र उसका दर्शन करते हैं।

That which is imperceptible, ungraspable, self sustained (has no roots), immutable, beyond words (name) and sight (forms), without hands and feet (organs of action), eternal, all pervading, present everywhere, exceedingly subtle, that is the undecaying which the wise perceive as the source of beings.



Translations : Sanskrit (Shankaracharya's commentary) and English
 ____

अद्रेश्यम् - अदृश्यं सर्वेषां बुद्धीन्द्रियाणामगम्यमित्येतत्।
 That which is unperceivable to faculty of mind (manas, chitta, buddhi and ahankara) and senses 
अग्राह्यं कर्मेन्द्रियाविषयमित्येतत्
That which is beyond the grasp of organs of action
अगोत्रम् अनन्वयमित्यर्थः। न हि तस्य मूलमस्ति येनान्वितं स्यात्।
That which does not have any root and is not connected (with anything else)
अविद्यामाना वर्णा यस्य तत् अवर्णम् अक्षरम्
 Non existent is who's form - Formless or immutable
तत् अपाणिपादं कर्मेन्द्रियरहितमित्येतत्
 That which does not have organs of actions (without hands and feet - speech,)

Readings: Mundaka Upnishad 1.1.3

Mundaka Upnishad मुण्डक-उपनिषद्

कस्मिन्नु भगवो विज्ञाते सर्वमिदं विज्ञातं भवतीति।।1.1.3।।

भगवन् ! किसके जान लिये जाने पर यह सब कुछ (जनने योग्य) जान लिया जाता है ?

O venerable one! through knowing what all that there is to know becomes well known?

Translations : Sanskrit (Shankaracharya's commentary) and English

March 23, 2019

Readings - Shiva Gita शिव गीता Chapter 13 verse 32 Freedom is not in a particular place

शिव गीता 

मोक्षस्य न हि वासोऽस्ति न ग्रामान्तरमेव वा ।
अज्ञानहृदयग्रन्थिनाशो मोक्ष इति स्मृतः ॥ 13| 32॥
 
मोक्ष  किसी स्थान विशेष में निवास करने की स्थिति नहीं है। न उसकी प्राप्ति के लिये किसी अन्य नगर जाना पड़ता है। 
हृदयकी अज्ञानग्रन्थि के नाश   का हो जाना ही मोक्ष है। ॥ 13| 32॥

Freedom is not in a particular place nor has one to go to some other place (village) in order to obtain it. The destruction of the knot of ignorance round our hearts is known as freedom. 



February 03, 2019

Couplets - तेरा ख़याल Your idea


तेरा ख़याल
मेरे साथ साथ रहता है
मुझसे हो तुम
कभी धीरे से ये कहता है

मेरा वजूद है
तो यूँ ही साथ-साथ बहते है
बाद मेरे
शायद हम एक ख़याल ही है

Your idea
Endures within me
Sometimes it whispers
You are because of me

While I exist
We move in confluence
After me
Maybe we are single thought

© Ratish
Pune
Jan 2019


 



January 06, 2019

Couplets - बाग Playground


एक बाग में है हम यहाँ
दामन से ज्यादा कुछ मिला नहीं
यहाँ रंगतों में सदा नहीं
खुशबुओं में कुछ दिखा नहीं

We are playing on same playground
Realising potions of profound
Here the hues have no sound
And smell to the eyes remains unfound
 

 © Ratish
Pune
6 Jan 2019

January 05, 2019

Poem - तेरा असर Your influence


तू ही तू है रूबरू

न हर किसी की नजर में है

जो देख तुझको थम गया

मौज उसकी हर लहर में है

हुए जब से तेरे आशना

क्या खबर मेरी खबर में है

तेरी चाह ही मेरी चाह है

तेरा नशा शामो सहर को है

क्या रास्ते, क्या मंजिलें

मेरा तू हमसफर जो है

मुझे खुद के जैसा बना दिया

क्या असर तेरे असर में है



You are everywhere

Not revealed to everyone

Whoever encounters you

Becomes joyous

On experiencing your presence

I have lost track of myself

My desire is to desire you

I am elated with your thoughts 

Destinations have become insignificant

As you are with me

You have made me like yourself

Your influence is very influential     
 


© Ratish
Pune
5 Jan 2019