November 24, 2018

Aham Idam Ka Bhed अहं इदं का भेद



बना के हम और तुम

तुम हमसे ही उलझ गऐ

अलख को बाँट कर

मेरा तेरा कर गए


देते हो जिसकी द्हाई

            क्या उसे भी जानते हो?

अन्य मतों में निहित

            सत्य को पहचानते हो?


सोचते हो जो जानता हूँ

बस वह सही है

मेरे समझ के दायरे के

            बाहर कुछ भी नहीं है


अहं इदं का भेद भ्रम है

हम और तुम हम है


©Ratish

Pune

24 Nov 18
 

September 01, 2018

Couplets: You are gracious towards me even today


तू है मुझपे मेहरबाँ आज भी
ये है मेरा तर्जूबा आज भी
आज भी तेरा साया मुझपे है
जिससे ऊचाँ है मेरा सिर आज भी

You are gracious towards me even today
This is my experience even today
Even today I am under your refuge
My head is held high due to this even today
 




© Ratish
Pune
1st Sep 2018

August 18, 2018

Hindi Poem - Tribute to Atal अटल


अटल

हो गया अस्त
दिनकर सा नर महान
अंतस में है शेष
तेरी वत्सल स्मृति मात्र

संघर्ष पथ तुमसा
सहज ही चुनता है कोई? 
ध्येय पर तुमसा  
दिगांत चलता है कोई?

तुम कर्म हो, तुम काव्य हो
तुम ओज हो, तुम भाव हो
शकुनियों की बिसात में
तुम राज धर्म की आवाज हो

माँ भारती के सुविशिष्ट पुत्र
तुम अपराजित अजातशत्रु
ध्वस्त किये रण-व्यूह दल
रह कर अटल, बन कर अटल 

© रतीश – पूना

17th  Aug 2018
 


July 01, 2018

Couplet - your companionship - तेरी सोहबत


तेरी सोहबत से मुझमें ऐसा खु़मार है
हर तरफ लगता है महफिले यार है
तेरे नूर को देख भूल बैठा अपनी रौशनी
इस लौ में भी अब तेरा दीदार है

रतीश, पूना

Your companionship is an intoxicant
I find myself surrounded by your presence
In your radiance my flame has faded
Now in my flicker I see your brilliance 


© Ratish
Pune
1st June 2018

April 02, 2018

Couplets: लोग नासमझी में In ignorance

लोग नासमझी में क्या कर जाते हैं
जो समझते हैं मुनासिब कर जाते हैं
उन्हें हकीकत समझ ही कब थी
दिखाने को कि है वो सब कर जाते हैं

In ignorance many things people do
Whatever appears justified they do
They have no understanding of reality
To show that they have they do

Pune
2nd April 2018

© Ratish

April 01, 2018

Couplets: ना जाने कैसे ख्याल Due to my chain of thoughts

ना जाने कैसे ख्याल कैसी फिक्र है
अब तो अहमकों में अपना भी जिक्र है

Due to my chain of thoughts and reflection
I am now considered among the simpleton

Pune
1st April 2018
© Ratish