आओ! अवध में आओ राम
हमको अवध बनाओ राम
अपनी दया दृष्टि से
दृश्यभेद मिटाओ राम
आओ! अवध में आओ राम
वैदेही को भी लाओ राम
वामांग का रिक्त स्थान
सिया से सजाओ राम
आओ!अवध में आओ राम
लीला वही दिखाओ राम
नर-ब्रह्म के ऐक्य का
मार्ग फिर दिखाओ राम
आदर्श पुत्र, आदर्श शिष्य
आदर्श भ्राता, आदर्श मित्र
शौर्य, शील, शास्त्र, में पूर्णकाम
जय रघुनंदन जय सियाराम
नर-ब्रह्म के ऐक्य का
मार्ग फिर दिखाओ राम
आदर्श पुत्र, आदर्श शिष्य
आदर्श भ्राता, आदर्श मित्र
शौर्य, शील, शास्त्र, में पूर्णकाम
जय रघुनंदन जय सियाराम
रण दुर्धर स्वजनानुरागी
राजा, परमात्मा, बैरागी
शत्रुदल समूल संहारी
राम रामापति त्रिपुरारी
हनुमत बसे हैं बह्मलीन
सीता बिना सब श्री विहीन
भक्तों के भवविध्न त्राण
अवध में बस जाओ राम
जहां राम वहीं अवधधाम
नमस्कार्य को है प्रणाम
सीता शक्ति से स्पंदित नाम
श्रीराम जय राम जय जय राम
रतीश
जहां राम वहीं अवधधाम
नमस्कार्य को है प्रणाम
सीता शक्ति से स्पंदित नाम
श्रीराम जय राम जय जय राम
रतीश
21-23-Nov-22
#अयोध्या - #वाराणसी
#राम #सीता #अवध
© Ratish
No comments:
Post a Comment